पंचायत चुनाव 2025 : मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 11 व 12 जुलाई को गौरल चौड़ मैदान में ।

मानेश्वर समाचार।

10 जुलाई 2025

 

*पंचायत चुनाव 2025: मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 11 व 12 जुलाई को गौरल चौड़ मैदान में*

 

जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुचारू और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रक्रिया में मतदान दलों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

 

नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) श्री जीवन चंद्र कॉलोनी ने जानकारी दी कि *पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए यह प्रथम प्रशिक्षण सत्र 11 जुलाई व 12 जुलाई 2025 को गौरल चौड़ मैदान चम्पावत में आयोजित किया जाएगा*।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया के सैद्धांतिक और व्यवहारिक दोनों पक्षों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसमें मतदान केंद्र की व्यवस्था, सामग्री प्रबंधन, मतदान दिवस की कार्य प्रणाली आदि शामिल हैं।

 

यह प्रशिक्षण मतदान कर्मियों की दक्षता बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने में सहायक होगा कि वे चुनाव दिवस पर अपनी भूमिकाएं सजगता और जिम्मेदारी से निभा सकें। इसके माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement