*सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ड्राइवर्स डे पर 10 श्रेष्ठ चालकों का सम्मान*।

Spread the love

चम्पावत 24 जनवरी 2026

*सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ड्राइवर्स डे पर 10 श्रेष्ठ चालकों का सम्मान*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज ड्राइवर्स डे के अवसर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति अनुकरणीय योगदान देने वाले 10 श्रेष्ठ चालकों को सम्मानित किया गया, जिनका अब तक कोई भी दुर्घटना रिकॉर्ड नहीं रहा है। ये चालक लंबे समय से सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस अवसर पर एआरटीओ श्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग केवल चालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज और जनजीवन की सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे चालकों का सम्मान अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करेगा।

Jaya punetha editor in chief ।