*पलायन से लौटे ग्रामीणों को खेती के लिए मिला जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार का सहयोग, खुनौड़ी में लगाई गई चेनलिंक फेंसिंग*।

चम्पावत 10 मार्च, 2026

*पलायन से लौटे ग्रामीणों को खेती के लिए मिला जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार का सहयोग, खुनौड़ी में लगाई गई चेनलिंक फेंसिंग*

*ग्राम खुनौड़ी में खेती को मिला संरक्षण, जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाई गई 300 मीटर चेनलिंक फेंसिंग*

जनपद चम्पावत के ग्राम खुनौड़ी में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत में प्रभावी पहल की गई है।

ग्राम खुनौड़ी निवासी अजीत खर्कवाल ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार को अवगत कराया था कि वे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत अपने गांव लौटकर कृषि को स्वरोजगार के रूप में अपनाय। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के कारण खेती को नुकसान पहुंचता है, जिससे खेती करना कठिन था।

इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार कॉटेज/माइक्रो उद्योग समूह के सहयोग से फसलों की सुरक्षा के लिए लगभग 300 मीटर चेनलिंक फेंसिंग का कार्य कराया गया।

फेंसिंग लगाए जाने से अब खेतों को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलेगी और किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

अजीत खर्कवाल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रमुख समस्या का समाधान होने से उन्हें खेती के कार्य को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा यह पहल अन्य युवाओं को भी गांव लौटकर कृषि एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement