जवाहर नवोदय विद्यालय , चंपावत में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रकिया शुरू ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 08 अगस्त 2025

*जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू*

जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत की प्रधानाचार्या श्रीमती के.के. तिवारी ने अवगत कराया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।विद्यालय में विज्ञान संकाय में 6 सीटें तथा वाणिज्य संकाय में 3 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के इच्छुक छात्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। साथ ही, इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 10 अगस्त 2025 की शाम 5:00 बजे तक विद्यालय के कार्यालय में सीधे अथवा ईमेल (champawatnavodaya@gmail.com) के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।प्रधानाचार्या ने बताया कि यह एक उत्कृष्ट अवसर है उन विद्यार्थियों के लिए जो नवोदय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण, अनुशासित एवं समग्र शिक्षा प्रणाली का लाभ उठाना चाहते हैं।