चम्पावत ,
*टनकपुर तहसील में राजस्व कार्यों एवं जनसमस्याओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं माननीय अध्यक्ष राजस्व परिषद, मुख्य सचिव एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व कार्यालयों की कार्यशैली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा गुरुवार को टनकपुर तहसील का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व बोर्ड के दिशा-निर्देशों का गहनता से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने तहसील में आने वाले वादकारियों और आम नागरिकों की शिकायतों एवं अपेक्षाओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत मुख्य रूप से वाद निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित आरसी (RC) के मामलों की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उनकी व्यापक जनहित से जुड़ी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आमजन को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का प्रभावी निवारण हो सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्य सहित संबंधित अधिकारी, तहसील के कार्मिक उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief.




