लटकते बिजली तारों और जर्जर पोलकी तुरंत दें सूचना, हादसों को रोकने के ए प्रशासन सतर्क: हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

चम्पावत 18 मई 2026

*लटकते बिजली तारों और जर्जर पोल की तुरंत दें सूचना, हादसों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क: हेल्पलाइन नंबर जारी*

मानसून सीजन और बदलते मौसम को देखते हुए जनपद में संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, झुके हुए खंभों, पेड़ों में उलझे अथवा खुले व लटकते बिजली तारों की सूचना तत्काल देने का आग्रह किया है।

जारी अपील में कहा गया है कि जर्जर विद्युत संरचनाएं कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। विशेष रूप से मानसून के दौरान तेज बारिश और हवाओं के चलते करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट, आग लगने, जनहानि तथा पशुहानि जैसी घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते सूचना मिलना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास कहीं भी विद्युत संबंधी असुरक्षित स्थिति दिखाई देने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत को सूचित करें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक सुधार एवं सुरक्षा कार्य किए जा सकें।

इसके लिए प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर

7895318895, 7579060090, 9528135726 तथा टोल फ्री नंबर 1077 (05965-230819) जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों की सजगता और समय पर दी गई सूचना किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली के खुले तारों या क्षतिग्रस्त पोल के पास न जाएं और ऐसी स्थिति दिखाई देने पर तुरंत सूचना देकर जनहित में सहयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।