मानेश्वर समाचार।
3 अगस्त 2025
कलेक्ट्रेट रोड पर पैदल पुल को जोड़ने वाले मार्ग का चेयरमैन ने किया शिलान्यास।
चंपावत: नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमा पांडे द्वारा लगातार नागरिक सुविधा का विस्तार कर लोगों को बड़ी राहत दी जा रही है। श्रीमति पांडे का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के मॉडल जिले के मुख्यालय को भी उन्हीं के दिशा निर्देशन में मॉडल रूप व स्वरूप देने के क्रम में आज छतार कलेक्ट्रेट रोड में पैदल पुल को जोड़ने के लिए ऐसे एप्रोज मार्ग का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन पांडे ने कहा इस मार्ग के बनने से छतार से कलेक्ट्रेट जाने वाले लोगों की चार सौ मीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने नगर पालिका के प्रत्येक कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अबर अभियन्ता आशीष धीमान, एडवोकेट शंकर पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिलकोटी आदि लोग मौजूद थे।सभासद प्रेमा चिलकोटी, रोहित बिष्ट, नंदन सिंह तड़ागी, दिनेश बरदौला, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा आदि ने चेयरमैन श्रीमती पांडे का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।




