*ग्राम दियूरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 21 पशुओं को मिला उपचार*।

Spread the love

चम्पावत 20 जनवरी, 2026

*ग्राम दियूरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 21 पशुओं को मिला उपचार*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में पशुपालकों को सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय पशु चिकित्सालय (सचल), चंपावत द्वारा विकासखंड चंपावत के ग्राम दियूरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

राजकीय पशु चिकित्सालय (सचल), चंपावत द्वारा विकासखंड चंपावत के ग्राम दियूरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 12 पशुपालकों के 21 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण कर उपचार प्रदान किया गया।

इसके साथ ही एसएलएम यूनिट की स्थापना हेतु 11 बकरियों की टैगिंग का कार्य भी संपन्न कराया गया, जिससे पशुपालकों को भविष्य में योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल) डॉ. वैशाली साह, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री कैलाश चंद्र जोशी तथा श्री दिनेश चंद्र की उपस्थिति में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

Jaya punetha editor in chief ।