चम्पावत में 312 वीएलसीपीसी समितियाँ सक्रिय, बाल संरक्षण को मिल रही मजबूती।

चम्पावत, 26 जून 2026

*चम्पावत में 312 वीएलसीपीसी समितियाँ सक्रिय, बाल संरक्षण को मिल रही मजबूती*

*चम्पावत में 312 वीएलसीपीसी समितियाँ सक्रिय, बाल संरक्षण के लिए निरंतर किया जा रहा कार्य*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चम्पावत में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों (वीएलसीपीसी) का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्री महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 312 वीएलसीपीसी समितियों का विधिवत गठन किया जा चुका है, जो वर्तमान में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। इन समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि समितियों के माध्यम से बाल संरक्षण, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम तथा विद्यालय त्यागी बच्चों की पहचान एवं पुनर्वास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ग्राम स्तर पर बच्चों एवं परिवारों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।

जनपद में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के साथ-साथ पंचायत स्तर पर बच्चों के हित में जागरूकता कार्यक्रमों एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जा रहा है, जिससे बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी 312 वीएलसीपीसी समितियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सम्मानजनक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement