चंपावत ,
*चम्पावत जनपद में ‘रेड अलर्ट’ के दृष्टिगत प्रशासनिक टीम अलर्ट, उप-जिलाधिकारी ने लोहाघाट क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में भारी वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
उप-जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर द्वारा तहसील लोहाघाट एवं समस्त राजस्व पुलिस क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा किसी भी प्रकार की क्षति या अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
तहसील प्रशासन द्वारा समस्त पटवारियों एवं क्षेत्र अधिकारियों को अलर्ट मोड्स पर रहने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या सूचना पर तत्काल राहत एवं सहायता पहुँचाई जा सके।
उप-ज़िलाधिकारी ने समस्त अपील की है कि ‘रेड अलर्ट’ के दौरान वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और बिना किसी आवश्यक कारण के घर से बाहर न निकलें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने नदी, नालों, गधेरों एवं संवेदनशील घाटों की ओर स्वयं जाने से बचें और अपने बच्चों को भी वहाँ न जाने दें।
प्रशासन ने आम जनता से सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।
इस दौरान तहसीलदार लोहाघाट मोइन मलिक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।




