दियूरी गाँव में लगा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, पशुओं का हुआ उपचार और टीकाकरण*।

चम्पावत 30 सितंबर 2025 को

*दियूरी गाँव में लगा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, पशुओं का हुआ उपचार और टीकाकरण*

जनपद चम्पावत अंतर्गत ग्राम दियूरी में राजकीय पशु चिकित्सालय सचल चम्पावत द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और बड़ी संख्या में अपने पशुओं को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु शिविर में लाए।

इस शिविर का उद्देश्य दुर्गम व ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन को मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान पशुओं की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, बीमार पशुओं का उपचार, परामर्श एवं आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही, संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु पालतू श्वान (कुत्तों) का निःशुल्क टीकाकरण भी किया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी सचल, डॉ. वैशाली साह ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए पशुओं की देखभाल, संतुलित पोषण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और नियमित टीकाकरण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पशुधन ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है।

शिविर में पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी सचल, श्री कैलाश चंद्र जोशी ने पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं और दवा के सही प्रयोग की जानकारी दी। वहीं, तकनीकी सहयोग में वाहन चालक श्री दिनेश चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सचल चिकित्सा इकाई को गाँव तक पहुँचाने और शिविर को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चम्पावत, डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि पशुपालकों की सुविधा हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण पशुपालकों तक doorstep सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर अन्य ग्रामों में आयोजित किए जाते रहेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement