*बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग*
*चम्पावत और पिथौरागढ़ के युवाओं ने जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों में की भागीदारी*
*चम्पावत, 29 नवंबर 2026, सूवि।*
बनबसा सैन्य स्टेशन में 23 नवंबर से चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का रविवार, 29 नवंबर को समापन हुआ। जोनल भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ ने सात दिवसीय रैली का आयोजन किया। इसमें चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
भर्ती के पहले चरण में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर रैली में बुलाया गया। रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण किए गए।
भर्ती के दौरान उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अपर महानिदेशक भर्ती मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम तथा 119 (स्वतंत्र) इन्फैंट्री ब्रिगेड ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम शाह ने रैली स्थल का दौरा किया और भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने रैली के संचालन में सहयोग दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव और उपजिलाधिकारी तनकपुर श्री प्रमोद कुमार ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय किया। सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।
Jaya punetha editor in chief.




