मानेश्वर समाचार।
चंपावत 13 अगस्त 2025
*रेस्क्यू बॉय नफीस ने बचाई महिला की जान*
मनिहार गोठ निवासी 27 वर्षीय नफीस हुसैन ने अपनी जान की परवाह किए बिना टनकपुर के शारदा पावर चैनल में डूब रही एक महिला को बचाकर साहस और मानवता की मिसाल पेश की।नफीस, जो एनएचपीसी बैराज में संविदा पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वे अपने काम में व्यस्त थे, तभी कुछ लोग दौड़ते हुए आए और चिल्लाकर बताया कि कोई महिला बह रही है। बिना एक पल गंवाए, नफीस लगभग आधा किलोमीटर दौड़कर घटना स्थल पर पहुँचे।जैसे ही उन्होंने उफनती शारदा में महिला को संघर्ष करते देखा, बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। तेज धाराओं और गहरे पानी के बावजूद, उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।नफीस का कहना है कि वे बचपन से शारदा नदी में तैरते आ रहे हैं। घटना के समय उनके मन में बस एक ही विचार था — “किसी भी कीमत पर महिला की जान बचानी है… और मुझे पूरा विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं।”
Jaya punetha editor in chief ।




