मत्स्य विभाग द्वारा जलाशयों के विकास योजना अंतर्गत मत्स्य पालन गोष्ठी का आयोजन ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 13 अगस्त 2025

*मत्स्य विभाग द्वारा जलाशयों के विकास योजना अंतर्गत मत्स्य पालन गोष्ठी का आयोजन*

बुधवार को विकासखंड चंपावत के बाजरिकोट में मत्स्य जीवी स्वायत्त सहकारी समिति के माध्यम से, मत्स्य विभाग द्वारा जलाशयों के विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय मत्स्य पालन गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें रेशम विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग तथा छेड़ा पानी मत्स्य पालन इकाई के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी विभागीय विशेषज्ञों ने ग्रामीण वासियों को अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं, लाभार्थी पात्रता मानकों, आर्थिक सहायता के प्रावधानों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों ने जलाशयों के सतत विकास, मत्स्य उत्पादन में वृद्धि, बीज उत्पादन, आहार प्रबंधन, जल गुणवत्ता संरक्षण तथा रोग नियंत्रण से जुड़ी नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की। साथ ही, ग्रामीणों को मत्स्य पालन के साथ-साथ रेशम उत्पादन, डेयरी विकास, कृषि आधारित उद्यम, और ग्रामोद्योग के समन्वित विकास मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनकी आय में वृद्धि और स्थानीय रोजगार सृजन हो सके।इस दौरान प्रधान बाजारीकोट संजय कुमार, जनपद मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीआईसीएफआर डॉ पंकज कुमार, सहायक कृषि अधिकारी सचिन कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल सिंह, जनपद रेशम प्रभारी जीवन चंद्र खर्कवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।