कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर से 187 लोगों ने लिया लाभ ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 13 अगस्त 2025

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर से 187 लोगों ने लिया लाभ ।

*कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर से 187 लोगों ने लिया लाभ*

कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आगंतुकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय जांच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार होम्योपैथिक विभाग चंपावत द्वारा 13 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर में कुल 187 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए गए तथा 90 से अधिक लोगों के ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों ने आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की व्यवस्था की गई थी।शिविर में डॉ. कमल कुमार, डॉ. उर्मिला बिष्ट, श्रीमती सुगंध श्रीवास्तव एवं श्री भूपेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement