रीठा साहिब जुड़ेगा निमित हेली सेवा से।राज्यपाल
चंपावत। उत्तराखंड के राज्यपाल अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने स्वीकार किया कि लधिया घाटी क्षेत्र में स्थित कड़वे रीठे मै आई मिठास का जो चमत्कार गुरुनानक देव जी महाराज द्वारा यहां किया गया रहा, इस दिव्य स्थान के बारे में देश विदेश के लोगों ने सुना तो है लेकिन वे यहां आकर वे लोग इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह की इस मांग को व्यवहारिक बताया जिसमें उनका कहना था कि दिल्ली आदि स्थानों से निमित हेली सेवा शुरू किए जाने के बाद उन लोगों को यहां आने में काफी सुविधाएं मिलेंगी। यही मांग देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की भी है।जिलादलहिकारी मनीष कुमार ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें यहां की स्थिति की भी जानकारी दी, कहा यह मॉडल जिले का ऐसा धार्मिक स्थान है जहां देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की मेजबानी करने का हमें अवसर मिलता है।इस स्थान के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
Jaya punetha editor in chief ।




