चम्पावत 30 सितंबर 2025
*अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं हेतु 08 एवं 09 अक्टूबर को चम्पावत में होंगे ट्रायल*
खेल विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं हेतु राज्य की टीमों के गठन के लिए चम्पावत जनपद में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायलों में जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
*जनपद स्तरीय ट्रायल 08 एवं 09 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 08:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में आयोजित किए जाएंगे।* इन ट्रायलों में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चैस, हॉकी, कबड्डी, टेनिस, वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो एवं योगा जैसे खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों में चयन किया जाएगा।
*जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्य स्तरीय ट्रायल (13 एवं 14 अक्टूबर, 2025, देहरादून) में भाग लेने का अवसर मिलेगा*। राज्य स्तर से चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य सिविल सर्विसेज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें –
आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति
विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष से अनुमति पत्र/अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं विभागीय कार्यवाही प्रचलित न होने का प्रमाण पत्र
विभागीय आईडी, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
स्वस्थ्यता प्रमाण पत्र
श्री बिष्ट ने सभी इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में उपस्थित होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
Jaya punetha editor in chief ।




