चम्पावत,
*सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत कृषकों को मिला औद्यानिक सामग्री का सहयोग, सब्जी उत्पादन, फसल सुरक्षा एवं बेहतर फसल प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा*
मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को जनपद चंपावत के विभिन्न ग्रामों में कृषकों की मांग एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप औद्यानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न औद्यानिक सामग्री का वितरण किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कृषकों के मध्य वितरण हेतु सब्जी बीज, हेल नेट, मल्चिंग शीट एवं नीम खली की सामग्री संबंधित क्षेत्रों में भेजी गई।
उक्त औद्यानिक सामग्री का चयन कृषकों से प्राप्त मांग तथा क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सामग्री के उपयोग से कृषकों को सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, फसलों को विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों एवं कीटों से सुरक्षित रखने तथा बेहतर फसल प्रबंधन में सहायता मिलेगी। साथ ही, इन औद्यानिक निवेशों के प्रभावी उपयोग से फसल की गुणवत्ता, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित होंगी।
उद्यान विभाग द्वारा कृषकों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक औद्यानिक निवेश समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा विभाग का उद्देश्य जनपद में आधुनिक एवं वैज्ञानिक औद्यानिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए व्यावसायिक सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए प्रभावी सहयोग प्रदान करना है।
Jaya punetha editor in chief ।




