जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में चम्पावत में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान तेज़ गति से जारी*।

चंपावत 06 अक्टूबर 2025

*जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में चम्पावत में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान तेज़ गति से जारी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेश के अनुपालन में जनपद चम्पावत में “गड्ढा मुक्त सड़क अभियान” जोर-शोर से जारी है। अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-09, बापरू के पास पैच वर्क, पिलीभित चौंकी आदि सड़कों में पैच रिपेयर, और जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। सभी संबंधित रोड एजेंसियां इस अभियान में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की गुणवत्ता की सघन जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य मानक और सुरक्षा नियमों के अनुरूप पूरा हो। उन्होंने कहा कि सड़कें जिले के विकास की रीढ़ हैं और उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

इस अभियान से न केवल सड़कें सुरक्षित और सुगम होंगी, बल्कि चम्पावत जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। स्थानीय जनता को लंबी अवधि तक सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र का समग्र विकास भी गति पकड़ सकेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement