चम्पावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में 99.75% प्रगति के साथ पिछले 15 महीनों से प्रदेश में बना हुआ है पहले स्थान पर*in

चम्पावत ,

 

*चम्पावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में 99.75% प्रगति के साथ पिछले 15 महीनों से प्रदेश में बना हुआ है पहले स्थान पर*

 

*सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: उपाध्यक्ष रामपाल सिंह; चम्पावत जनपद ने विकास कार्यों में हासिल किया उत्कृष्ट मुकाम*

 

*चम्पावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेशभर में बनाई अपनी पहचान, 15 माह से प्रदेश भर में प्रथम स्थान।*

 

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार, चम्पावत में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

 

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन तथा आमजन तक उनके लाभ पहुंचने की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी देते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री दीप्ति कीर्ति तिवारी ने बताया कि चम्पावत जनपद 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ उत्तराखंड में विगत 15 माह से प्रथम स्थान पर है।

बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, रोजगार, एनआरएलएम, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

 

बैठक में रामपाल सिंह ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह ने कहा यह जिला सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 13 जिलों में प्रथम स्थान पर आया है।

 

उन्होंने अधिकारियों के बेहतर कार्यों की प्रशंसा की, साथ ही सड़कों से संबंधित शिकायतों पर आरडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब और आम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को केवल दफ्तरों तक सीमित रहने के बजाय फील्ड में उतरकर जमीनी स्तर पर काम करने को कहा, ताकि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

 

उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

 

मा उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता तभी मानी जाएगी, जब उसका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और क्षेत्रीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें, ताकि कमियों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सके।

 

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री दिप्तकीर्ति तिवारी ने किया।

 

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, संयुक्त निदेशक 20 सूत्री कार्यक्रम श्री टीएस अन्ना, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, डीपीआरओ महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्बयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement