25 लाख रुपए मूल्य की हीरोइन के साथ पुलिस की गरिफ्त में आया रवि उर्फ गंठा ।

Spread the love

25 लाख रुपए मूल्य की हीरोइन के साथ पुलिस की गरिफ्त में आया रवि उर्फ गंठा

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए हुए समाज को बर्बाद करने वालों की धरपकण और तेज करने को कहा।

चंपावत । जनपद में पुलिस द्वारा चौतरफा नाकेबंदी करने बावजूद भी नशे के तस्करों द्वारा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए अपना धंधा जारी रखा हुआ है । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट एवं बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा द्वारा पिछले कई दिनों से नामी तस्कर रवि को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में आज सफलता मिल गई। उसके पास से 25 लाख रुपए मूल्य की हीरोइन बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। कई अपराधों में लिफ्त रवि ने तीन अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं जो पुलिस के रडार में हैं। इस बरामतगी में हेड कांस्टेबल मतलूब खान, संजय सिंह, नासिर हुसैन, उमेश राज, जगदीश कन्याल,सूरज कुमार ने सहयोग किया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस की सफलता पर उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि मौत के सौदागरों के विरुद्ध और लगातार कड़ी कार्यवाही जारी रखी जाय।

jaya punetha editor in chief ।