क्षेत्रीय विधायक अधिकारी के प्रयास रंग लाई । ग्रामीण सड़क संपर्क मार्गों के लिए 40.92 लाख रुपए की मिली पहली किस्त। 

क्षेत्रीय विधायक अधिकारी के प्रयास रंग लाई । ग्रामीण सड़क संपर्क मार्गों के लिए 40.92 लाख रुपए की मिली पहली किस्त।

8 नई सड़क मार्गों के स्वीकृत होने से ग्रामीण जीवन सरल होने से रुकेगा पलायन।

लोहाघाट– क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की लगातार जरूर को पूरा करते हुए न केवल ग्रामीण जनजीवन को सरल करने का प्रयास करते हुए आ रहे हैं बल्कि वह गांव से पलायन कर चुके लोगों को अपने पूर्वजों की माटी से जोड़ने का भी प्रयाश कर रहे है। इस बीच विधायक द्वारा जिन आठ सड़क मार्गों का शासन को भेजा गया था उसमें डीपीआर सर्वेक्षण अधिकारियों के लिए बनाने 40.92 लाख रुपये की प्रथम किस्त ग्रामीण निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुकी है। विधायक ने बताया

गुनसूडा पुल से खेरकूड़ा होते हुए गूठा-अमोली (बालातडी) तक मोटर मार्ग का निर्माण। 3.30लाख रु.

पाटी के सिल्योडीगूठ से तोली गगरचूला तक सड़क निर्माण। 5.77 लाख रु.

लोहाघाट के पासम से लेटी तक सड़क निर्माण। 18.90लाखरु पाटी के किमाड से गौशाला तक मोटर मार्ग का चौड़ीकरण। 1.50लाख रु.

पाटी के धूनाघाट रीठासाहिब मोटर मार्ग से ब्ररुसखोल तक मोटर मार्ग का निर्माण। 1.20लाख रु.

लोहाघाट की ट्यून कांदे के राजस्व ग्राम पटना में मोटर मार्ग का निर्माण। 4.10लाख रु.

पाटी के रेंगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक सड़क निर्माण। 1.20लाख रु.

बाराकोट के चोमेल रोड से बारूडी से गायकाझूला तक मोटर मार निर्माण। 4.95लाख रु .

उक्त सभी कार्यों की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है, जनहित में अतिशीघ्र निर्माण कार्यों के टेंडर करवा कर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क सुरक्षा हेतु सुविधाजनक लाभ मिलेगा। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी लगातार लोहाघाट विधानसभा के विकास के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं।

जिसके लिए क्षेत्र की जनता ने विधायक अधिकारी का आभार प्रकट किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement