सचिवालय में नौकरी लगने के नाम पर शिक्षक ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगे 31 लाख रुपए।
शिक्षक समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज ।
पूर्व में भी पेपर लीक मामले में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
लोहाघाट । एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है जहां सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया और 31 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहाघाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट निवासी मोहित पांडे ने थाने में तहरीर दी है और तहरीर में बताया है वर्ष 2024 में आरोपी शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला निवासी कोली ढेक लोहाघाट, कविंद्र सिंह उर्फ मायाराम सोनी तथा विजय भट्ट निवासी देहरादून ने उनसे सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी की और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।थाना अध्यक्ष ने बताया मोहित पांडे की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में 318 (4)336(3) 338, 340( 2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।थाना अध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भुवन चंद्र आर्य के द्वारा की जा रही है। मालूम हो पूर्व में भी शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला पर पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
Jaya punetha editor in chief ।



