संभागीय परिवहन विभाग द्वारा पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान कर 2 गाड़ियां की गईं सीज।

चम्पावत 28 मई 2026

*संभागीय परिवहन विभाग द्वारा पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान कर 2 गाड़ियां की गईं सीज*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के मुख्य पूर्णागिरि मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 60 वाहनों के चालान किए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 02 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

जांच के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई, जिसमें कुल 26 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे 19 वाहनों, बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे 07 चालकों, बिना परमिट के संचालित हो रहे 04 वाहनों, ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 मामलों तथा बिना फिटनेस के चल रहे 01 वाहन का चालान किया गया, जबकि अन्य नियमों के उल्लंघन में भी 01 चालान काटा गया।

प्रवर्तन की इस कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल भी की गई। परिवहन विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए यातायात नियमों के पालन तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सुरक्षा मानकों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया। इस पूरी कार्रवाई और जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement