जिलाधिकारी ने एसडीएम टनकपुर के साथ किया प्रस्तावित सिडकुल स्थल का निरीक्षण*

 

चम्पावत,

 

*जिलाधिकारी ने एसडीएम टनकपुर के साथ किया प्रस्तावित सिडकुल स्थल का निरीक्षण*

 

*भूमि के सीमांकन, एप्रोच रोड एवं लेआउट प्लान पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श*

 

*सिडकुल की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा*

 

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार जनपद चम्पावत में सिडकुल की स्थापना संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने एसडीएम टनकपुर श्री प्रमोद कुमार के साथ *कठुवापाती, बनबसा* में प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए स्थल की उपयुक्तता का अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भूमि के सीमांकन, एप्रोच रोड, वृक्षों के नियमानुसार प्रत्यारोपण तथा भूमि के बेहतर उपयोग सहित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रस्तावित सिडकुल के लेआउट प्लान एवं उपलब्ध भूमि के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थल चयन में सुगम पहुंच मार्ग, निर्धारित मानकों के अनुरूप भूमि की उपलब्धता और भविष्य में औद्योगिक इकाइयों के विस्तार की संभावनाओं का ध्यान रखा जा रहा है। प्रस्तावित स्थल पर भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार बेहतर कनेक्टिविटी एवं जरूरी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी विचार किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि चयन संबंधी कार्य अंतिम चरण में है। मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रस्तावित स्थलों की उपलब्धता एवं उपयुक्तता का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

सिडकुल की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है। इससे स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की भी उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement