*उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर चम्पावत में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*

चम्पावत,

 

*उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर चम्पावत में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति निरंतर प्रोत्साहित करने के विजन को आत्मसात करते हुए, खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय चम्पावत द्वारा उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में जनपद स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-21 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा राज्य स्थापना दिवस को खेल गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार द्वारा किया गया।

 

वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 18 टीमों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है, जिसमें अंडर-17 वर्ग की 10 टीमें तथा अंडर-21 वर्ग की 8 टीमें शामिल हैं।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए प्रारंभिक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-21 वर्ग में बनबसा किंग्स-B एवं लोहाघाट के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में लोहाघाट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।

 

वहीं, अंडर-17 वर्ग में ग्लोरियस एकेडमी बनबसा एवं टनकपुर स्टेडियम चैंप्स के मध्य खेले गए मैच में टनकपुर स्टेडियम चैंप्स की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अगले दिन खेले जाएंगे। मैचों का निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन निर्णायक मंडल के सदस्य उमेश पांडे, अमन जोशी, निगम, केवल, मोहित एवं रिया द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, दीपक पचौली, स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, सूरज पांडे, प्रकाश सिंह, मनोज टकवाल, आकाश, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह धामी, अनमोल, खस्ती बोहरा, सुनील जोशी, हीरा गिरी एवं राकेश जोशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement