चंपावत में नशे पर प्रहार: 20 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट*।

Spread the love

चंपावत 26 सितंबर 2025, सूवि।

 

*चंपावत में नशे पर प्रहार: 20 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट*

*नशामुक्त चंपावत की ओर कदम: राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद में अवैध भांग की खेती के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

अभियान के दौरान टीम ने लोहाघाट क्षेत्र में ग्राम थूवमहारा व झालनदेव में 15 नाली तथा ग्राम जानकांडे में 5 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना भी है।

संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अवैध खेती न करे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।