कोलकाता से पहुंचे विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने किया उपचार, 30 जून तक चलेगा सेवा शिविर।

अद्वैत आश्रम मायावती में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले दिन चार दर्जन से अधिक मरीजों को मिला लाभ।कोलकाता से पहुंचे विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने किया उपचार, 30 जून तक चलेगा सेवा शिविर।

कोलकाता से पहुंचे विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने किया उपचार, 30 जून तक चलेगा सेवा शिविर।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में सोमवार से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर की शुरुआत हो गई। शिविर के पहले ही दिन चार दर्जन से अधिक लोगों ने अपने दांतों की जांच और उपचार कराकर राहत प्राप्त की। शिविर में कोलकाता से आए दंत विशेषज्ञ डॉ. निर्मलिया मुखर्जी, डॉ. श्रुति बायल एवं डॉ. प्रीति ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौतम बायल के नेतृत्व में मरीजों का उपचार किया।

चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि यह निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर 30 जून तक संचालित होगा, जिसमें दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम अपने क्षेत्र में अत्यंत अनुभवी है और मानव सेवा के उद्देश्य से मायावती पहुंची है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि अद्वैत आश्रम मायावती में सेवा कार्य करना उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चिकित्सालय नहीं बल्कि मानव सेवा का ऐसा केंद्र है, जहां मरीजों को नर-नारायण मानकर निस्वार्थ भाव से सेवा दी जाती है।

शिविर के सफल संचालन में पैरामेडिकल स्टाफ के मनोज पुनेठा, पंकज पुनेठा, अनिल, अजय, मोहित तथा दिल्ली से आईं अरुंधति सिन्हा का विशेष सहयोग रहा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement