मानेश्वर समाचार।
चंपावत 02 अगस्त 2025

*चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित: 4 अगस्त तक दर्ज की जाएंगी आपत्तियां*
शासन द्वारा 1 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की अनंतिम (Provisional) सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, जनपद चंपावत के लिए यह पद अनारक्षित (Unreserved) रहेगा।मुख्य विकास अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. जी. एस. खाती ने बताया कि इस अनंतिम आरक्षण प्रस्ताव पर यदि किसी को कोई आपत्ति है, तो वह 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक, सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। रविवार को कार्यालय बंद रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 5 अगस्त 2025 को किया जाएगा और 6 अगस्त 2025 को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा ।
Jaya punetha editor in chief ।




