जिला प्रशासन के जन मिलन कार्यक्रम में एक ओर दर्ज हो रही शिकायतें तो दूसरी ओर राहत सहायता के लिए बढ़ रहे है हाथ आगे ।

मानेश्वर समाचार।

4 अगस्त 2025

जिला प्रशासन के जन मिलन कार्यक्रम में एक ओर दर्ज हो रही शिकायते तो दूसरी ओर राहत सहायता के लिए बढ़ रहे है हाथ आगे।

 

जन मिलन कार्यक्रम में सीडीओ एवं एडीएम ने सुनी जन समस्याएं, दर्ज 20 शिकायतों का मौके में ही किया गया निस्तारण।चंपावत। जिला प्रशासन का जन मिलन कार्यक्रम लोगो को त्वरित राहत देने का एक माध्यम बनता जा रहा है।आज एडीएम जयवर्धन शर्मा एवं सीडीओ डॉ जीएस खाती द्वारा जन समस्याएं सुनी गई। जिलाधिकारी भले ही निजी कार्य से आज जन मिलन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे। लेकिन उनकी कार्य संस्कृति “क्विक एक्शन” का असर उस समय देखने को मिला जब कठोल गांव के एक गरीब परिवार का गैस रिसाव से उजड़े घरबार का मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के कुछ घंटों के बाद ही प्रभावित परिवार के यहां एसडीएम चंपावत द्वारा वहां रेड क्रॉस सोसाइटी से सभी जरूरी सामग्री पहुंचा कर उन्हें राहत दी गई। यही नहीं पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी स्वीकृत कर दिया गया है।एसडीएम अनुराग आर्या के अनुसार क्योंकि यह घटना देवीय आपदा के मानकों में नहीं आती है, लिहाजा पीड़ित परिवार को अन्य विभागों से मदद दिलाने का प्रयास किया जायेगा।

 

जन मिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा दर्ज की गई समस्याओं व शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को फास्ट गति से एक्शन लेने को कहा गया।

हालांकि भारी वर्षा के कारण आज जन मिलन कार्यक्रम में

20 लोग शामिल हुए, जिन्हें इस बात का यकीन था कि अब उनकी समस्याएं हल हो जाएगी।

कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement