आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर लोगों ने लगाएं स्मृति पौध। संकल्प लिया धरती के आवरण को हरा भरा करने का ।

मानेश्वर समाचार।

4 अगस्त 2025

आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर लोगों ने लगाएं स्मृति पौध। संकल्प लिया धरती के आवरण को हरा भरा करने का।

चंपावत : पतंजलि, योगपीठ भारत स्वाभिमान मंच एवं नागरिकों के सहयोग से आज जनता माध्यमिक विद्यालय मुड़ियांनी परिसर में “स्मृति पौध” लगाए गए। इससे पूर्व वैदिक मंत्रों एवं हवन यज्ञ कर आचार्य जी को लंबी आयु देने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी लोकमणि पंत के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में जाकर रोगियों को जूस भी पिलाया गया।स्मृति पौध लगाते वक्त उपस्थित लोगों ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि यदि हमने समय रहते धरती के आवरण को हरा भरा नहीं किया, तो तब बहुत देर हो जाएगी, जब हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा व पानी का अभाव छोड़ जाएंगे।इस अवसर पर आरसेटी के पूर्व निदेशक जनार्दन चिलकोटी,जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी,सभासद प्रेमा चिलकोटी, पतंजलि योगपीठ के तहसील प्रभारी रमेश पुनेठा, केके जोशी, टीकाराम पांडे, शंकर फुलारा,जीसी पंत,पीसी फुलारा, सुरेश तिवारी, अशोक बिष्ट, सुनीता जोशी ने भी पौध लगाए।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement