कस्तकारों को मिला सीधा लाभ : ITBP को ब्रॉयलर पोल्ट्री की आपूर्ति से स्थानीय पशुपालक हुए लाभान्वित।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 04 अगस्त 2025

 

*कास्तकारों को मिला सीधा लाभ: ITBP को ब्रॉयलर पोल्ट्री की आपूर्ति से स्थानीय पशुपालक हुए लाभान्वित*

 

*पशुपालन विभाग और ITBP के मध्य हुए MoU के तहत लोहाघाट में 625 किलोग्राम लाइव पोल्ट्री की सफल आपूर्ति*पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत आज लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी ITBP को 625 किलोग्राम लाइव ब्रॉयलर पोल्ट्री की आपूर्ति की गई। यह आपूर्ति ब्रॉयलर फार्म योजना से जुड़े लाभार्थी श्री कैलाश गड़कोटी एवं श्रीमती श्रेया द्वारा की गई, जिससे दोनों कास्तकारों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि यह पहल स्थानीय पशुपालकों को बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। MoU के तहत ITBP जैसे बड़े संस्थानों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित पशुपालन सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कास्तकारों को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी और भरोसेमंद मंच प्राप्त हो रहा है।आपूर्ति के समय पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक, डॉ. राहुल और श्री सचिन उपस्थित रहे, जिन्होंने आपूर्ति की गुणवत्ता का परीक्षण किया। ITBP के अधिकारी एवं कर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे सहयोग को और बढ़ाने की इच्छा जताई।

Jaya punetha editor in chief  ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement