” हर घर तिरंगा “अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बरकुम में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम आयोजित।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 4 अगस्त 2025

*”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बरकुम में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम आयोजित*

 

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद चंपावत में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बरकुम (चंपावत) में देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगे के रंगों से विभिन्न आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मकता और देशप्रेम की झलक देखते ही बनती थी।शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तिरंगे के महत्व, इसके तीन रंगों का प्रतीकात्मक अर्थ और राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों की भी भागीदारी रही।विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि यह आयोजन न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी बोध कराता है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement