मानेश्वर समाचार।
चंपावत 4 अगस्त 2025
*जनता मिलन में प्राप्त प्रार्थना पर त्वरित कार्रवाई: कठौल गांव में गैस लीकेज पीड़ित परिवार को मिली तत्काल राहत*
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त एक प्रार्थना पत्र पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सूखीढ़ाग-चल्थी क्षेत्र के कठौल गांव में हाल ही में घटित गैस लीकेज से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कठौल गांव निवासी श्री धीरज सिंह के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडरों में आग लग गई थी, जिससे मकान की ऊपरी मंजिल आग की चपेट में आ गई। इस घटना में परिवार का आवासीय ढांचा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की जानकारी जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन को भी दी गई, जिस पर उपजिलाधिकारी चंपावत श्री अनुराग आर्य द्वारा तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की गई।उपजिलाधिकारी श्री आर्य ने बताया कि चूंकि यह घटना गैस सिलिंडर से हुई है, अतः यह ‘देवीय आपदा’ की परिभाषा में नहीं आती, फिर भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाई गई है। राहत सामग्री में किचन सेट, कंबल व तिरपाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत स्तर पर राशन सामग्री की भी व्यवस्था की गई है।खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी ने जानकारी दी कि पीड़ित परिवार के मकान का सर्वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत किया जा चुका है। उन्हें प्राथमिकता पर योजना का लाभ दिलाया जाएगा ताकि उनका पुनर्वास शीघ्र सुनिश्चित हो सके।
Jaya punetha editor in ।




