आज से शुरू होगा बाराही धाम में 12 दिवसीय बग्वाल मेला । सभी तैयारियां हुई पूरी।

मानेश्वर समाचार।

4 अगस्त 2025

आज से शुरू होगा बाराही धाम में 12 दिवसीय बग्वाल मेला। सभी तैयारियां हुई पूरी।

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति करेंगे मेले का आगाज।

देवीधुरा। परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए दुनिया में विख्यात बाराही धाम का 12 दिवसीय बग्वाल मेला श्रावणी एकादशी 5 अगस्त से शुरू होगा, जो 16 अगस्त तक चलेगा। मेले का आगाज पूर्ण विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति करेंगे। मेले की सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आज एसडीएम नितेश डांगर ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैयारी को अंतिम रूप दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के अनुसार सुबह 11:00 बजे देवीधुरा चौक में पूर्ण वैदिक रीति रिवाज एवं पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी एवं चार खाम सात थोक के लोग अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत करेंगे। मेले को लेकर यहां मैदानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच चुके हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement