आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को मिल रही गति
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से सुदृढ़ होगी चिकित्सा व्यवस्था
चम्पावत। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व एवं “आदर्श चम्पावत” के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर जारी है।
सीमांत जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 29 जून 2026 को चम्पावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई. मशीन का लोकार्पण किया गया, जो जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ी उपलब्धि है। इस सुविधा के प्रारंभ होने से गंभीर बीमारियों की जांच अब स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी और मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्य जनपदों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
इसी क्रम में उत्तराखंड शासन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद चम्पावत को विशेषज्ञ चिकित्सकों की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए चार चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
जनपद को प्राप्त हुए चिकित्सक—
✅ डॉ. निशा रानी — स्त्री रोग विशेषज्ञ
✅ डॉ. सुधीर कुमार कन्याल — बाल रोग विशेषज्ञ
✅ डॉ. विजय कुमार गुप्ता — एम.बी.बी.एस. (आई.सी.यू. सेवाएं)
✅ डॉ. यदुराज भट्ट — एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर सहित जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं एवं गंभीर मरीजों के उपचार में इससे विशेष लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि—
“माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में आदर्श चम्पावत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एम.आर.आई. जैसी अत्याधुनिक सुविधा की शुरुआत एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार का लक्ष्य है कि चम्पावत के प्रत्येक नागरिक को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हों।”
उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से लगे महत्वपूर्ण क्षेत्र टनकपुर उप जिला चिकित्सालय को भविष्य में और अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां नेपाल से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सीमा क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में दो डायलिसिस मशीनों की स्थापना की गई है, जिससे किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पहले जिन मरीजों को डायलिसिस के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, उन्हें अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही है।
श्री बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में टनकपुर उप जिला चिकित्सालय एवं जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को निरंतर विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां और अधिक सुविधाओं का विस्तार कर इसे सीमांत क्षेत्र की एक सशक्त एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चम्पावत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनपद को अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
“स्वस्थ चम्पावत — सशक्त चम्पावत — आदर्श चम्पावत”
माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर (चम्पावत)
Jaya punetha editor in chief ।




