मा. मुख्यमंत्री की विशेष पहल का परिणाम: जनपद चम्पावत को मिली बड़ी सौगात, भारत सरकार द्वारा ₹531.62 करोड़ की लागत से 41 मोटर मार्गों के निर्माण की मिली स्वीकृति*

*मा. मुख्यमंत्री की विशेष पहल का परिणाम: जनपद चम्पावत को मिली बड़ी सौगात, भारत सरकार द्वारा ₹531.62 करोड़ की लागत से 41 मोटर मार्गों के निर्माण की मिली स्वीकृति*

 

*ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चम्पावत के चारों ब्लॉकों में 41 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी*

 

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत में बिछेगा 388 किमी से अधिक सड़कों का जाल, 41 मोटर मार्गों को स्वीकृति*

 

*चम्पावत, 27 नवम्बर, 2026 सूवि*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 41 विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पूरे जनपद में कुल 388.305 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 53162.041 लाख रुपये *(लगभग 531.62 करोड़ रुपये)* है। इन मार्गों के निर्माण से जनपद के सुदूरवर्ती और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ने में बड़ी सहायता मिलेगी।

 

अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई चम्पावत श्री बीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत हुई इस योजना के अंतर्गत चम्पावत विकासखंड के कुल 17 मोटर मार्ग शामिल किए गए हैं।

 

*चम्पावत ब्लॉक में स्वीकृत सड़कों का विवरण*

 

• मंच से बकोड़ा मोटर मार्ग — लंबाई: 22.300 किमी, लागत: 3470.93 लाख रुपये

 

• ज्याड़ा-रौकुंवर से भंडारबोरा मोटर मार्ग — लंबाई: 13.650 किमी, लागत: 2302.01 लाख रुपये

 

• सतकुला से रुइया मोटर मार्ग — लंबाई: 9.630 किमी, लागत: 1461.22 लाख रुपये

 

• लड़ाबोरा से कंवरसिंग मोटर मार्ग — लंबाई: 6.900 किमी, लागत: 1110.46 लाख रुपये

 

• दियूरी-बगेरी से फुरकियाझाला मोटर मार्ग — लंबाई: 15.500 किमी, लागत: 2641.67 लाख रुपये

 

• धूनाघाट रीठासाहिब मोटर मार्ग से पिनाना मोटर मार्ग — लंबाई: 9.750 किमी, लागत: 1472.2 लाख रुपये

 

• एनएच 09 किमी-100 से कोट अमोड़ी-जौरका मोटर मार्ग — लंबाई: 7.000 किमी, लागत: 1092.02 लाख रुपये

 

• चतुरकोट से तल्ला कफल्टा मोटर मार्ग — लंबाई: 6.150 किमी, लागत: 941.98 लाख रुपये

 

• आमनी से रायल मोटर मार्ग — लंबाई: 9.120 किमी, लागत: 1349.65 लाख रुपये

 

• चूका-खरायत-कोट केंद्री-खिरद्वारी से गंगसीर मोटर मार्ग — लंबाई: 22.450 किमी, लागत: 2893.43 लाख रुपये

 

• सल्ली-कुकड़ौनी-आमखेत मोटर मार्ग — लंबाई: 14.000 किमी, लागत: 2196.56 लाख रुपये

 

• ललुवापानी बनलेख मोटर मार्ग से मोराड़ी मोटर मार्ग — लंबाई: 5.200 किमी, लागत: 858.4 लाख रुपये

 

• गुरेली-कालूखान से मैरोली मोटर मार्ग — लंबाई: 9.475 किमी, लागत: 1446.27 लाख रुपये

 

• सुकनी से बुरम-कठौल मोटर मार्ग — लंबाई: 19.500 किमी, लागत: 2971.20 लाख रुपये

 

• मंच-दुबडजैनल मोटर मार्ग से गोरखोली मोटर मार्ग — लंबाई: 8.100 किमी, लागत: 1216.11 लाख रुपये

 

• सिप्टी-न्याड़ी मोटर मार्ग से पडूंगा-डुगरा-रीठा मोटर मार्ग — लंबाई: 12.380 किमी,

लागत: 1892.03 लाख रुपये

 

• टनकपुर-जौलजीबी से सोराई-हरतोला मोटर मार्ग — लंबाई: 20.150 किमी,

लागत: 3063.77 लाख रुपये

 

*चम्पावत ब्लॉक: कुल लंबाई 211.26 किमी और कुल लागत लगभग ₹323.80 करोड़ (32379.91 लाख रुपये)*

 

वहीं दूसरी ओर, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोहाघाट श्री बीसी नैनवाल ने बताया कि लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंडों के अंतर्गत कुल 24 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें लोहाघाट विकासखंड के अंतर्गत कुल 4, बाराकोट विकासखंड हेतु 7 एवं विकासखण्ड पाटी हेतु 13 मोटर मार्गों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

*लोहाघाट ब्लॉक में स्वीकृत सड़कों का विवरण*

 

• रौशाल-डुंगराबोरा मोटर मार्ग से मडुवा-रेकुवा मोटर मार्ग — लंबाई: 15.200 किमी,

लागत: 2096.44 लाख रुपये

 

• चमदेवल जाख मोटर मार्ग से चामा-सागर मोटर मार्ग — लंबाई: 4.400 किमी,

लागत: 654.78 लाख रुपये

 

• रौशाल-डुंगराबोरा मोटर मार्ग से कयाल-भोजिनी मोटर मार्ग — लंबाई: 5.850 किमी,

लागत: 841.17 लाख रुपये

 

• किमतोली रौशाल मोटर मार्ग से डुंगरी मोटर मार्ग — लंबाई: 8.800 किमी, लागत: 1301.93 लाख रुपये

 

*लोहाघाट ब्लॉक: कुल लंबाई 34.250 किमी और कुल लागत लगभग ₹48.94 करोड़ (4894.32 लाख रुपये)*

 

बाराकोट विकासखंड के अंतर्गत कुल 7 मोटर मार्ग स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 47.235 किलोमीटर और लागत 4576.290 लाख रुपये है।

 

*बाराकोट ब्लॉक की स्वीकृत सड़कों का विवरण*

 

• एसएच से गल्लागांव मोटर मार्ग — लंबाई: 4.150 किमी, लागत: 347.06 लाख रुपये

 

• डायरतोली से बांस बेट्टा मोटर मार्ग — लंबाई: 9.850 किमी, लागत: 832.17 लाख रुपये

 

• सेरीबैंड से अधखंडी मोटर मार्ग — लंबाई: 1.630 किमी, लागत: 146.52 लाख रुपये

 

• ब्लॉक ऑफिस बाराकोट से फरतोला मोटर मार्ग — लंबाई: 4.000 किमी, लागत: 313.44 लाख रुपये

 

• एनएच 125 से गुवेनारा मोटर मार्ग — लंबाई: 3.325 किमी, लागत: 261.92 लाख रुपये

 

• पातल से शील बर्यूली मोटर मार्ग — लंबाई: 22.400 किमी, लागत: 2460.88 लाख रुपये

 

• तरीगांव से नौमाना मोटर मार्ग — लंबाई: 1.880 किमी, लागत: 214.300 लाख रुपये

 

*बाराकोट ब्लॉक: कुल लंबाई 47.235 किमी और कुल लागत लगभग ₹45.76 करोड़ (4576.290 लाख रुपये)*

 

इसी क्रम में, पाटी विकासखंड के अंतर्गत कुल 13 मोटर मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 95.565 किलोमीटर है तथा इन पर 11311.523 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

 

*पाटी ब्लॉक में स्वीकृत सड़कों का विवरण:*

 

• बलकाश बैंड से बड़ैत कोटा मोटर मार्ग — लंबाई: 2.200 किमी, लागत: 238.930 लाख रुपये

 

• बतुलीया प्याली से भनार (गूम) मोटर मार्ग — लंबाई: 7.250 किमी, लागत: 717.030 लाख रुपये

 

• गरसाड़ी से बीसा उलारी बिगराकोट मोटर मार्ग — लंबाई: 4.325 किमी, लागत: 434.110 लाख रुपये

 

• रमक से खीरकुड़ा मोटर मार्ग — लंबाई: 8.800 किमी, लागत: 722.970 लाख रुपये

 

• रमक कोटा से मंगललेख मोटर मार्ग — लंबाई: 9.420 किमी, लागत: 919.040 लाख रुपये

 

• सिल्लिंग से जनकांडे मोटर मार्ग — लंबाई: 2.650 किमी, लागत: 221.513 लाख रुपये

 

• धूनाघाट से बर्मतोला मोटर मार्ग — लंबाई: 4.700 किमी, लागत: 359.520 लाख रुपये

 

• बिनवालगांव से गोलडाण्डा मोटर मार्ग — लंबाई: 15.090 किमी, लागत: 1647.100 लाख रुपये

 

• बरनी से चौरासौं मोटर मार्ग — लंबाई: 10.500 किमी, लागत: 1528.320 लाख रुपये

 

• सिल्लिंग से त्यारसौ मोटर मार्ग — लंबाई: 3.200 किमी, लागत: 463.890 लाख रुपये

 

• छंदा से जमर जमरेड़ी मोटर मार्ग — लंबाई: 6.800 किमी, लागत: 1027.690 लाख रुपये

 

• मूलाकोट से मझ्याप नेलोरी मोटर मार्ग — लंबाई: 13.780 किमी, लागत: 2040.990 लाख रुपये

 

• शिवमंदिर गरसाड़ी से पारस रखोली मोटर मार्ग — लंबाई: 6.850 किमी, लागत: 990.420 लाख रुपये

 

*पाटी ब्लॉक: कुल लंबाई 95.565 किमी और कुल लागत लगभग ₹113.12 करोड़ (11311.523 लाख रुपये)*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वीकृत हुए इन 41 मोटर मार्गों के निर्माण से जनपद चम्पावत के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण कनेक्टिविटी अत्यंत सुगम और बेहतर होगी, जिससे सुदूरवर्ती गांवों के निवासियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से स्थायी निजात मिलेगी। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement