सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा का दो दिवसीय चंपावत भ्रमण।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

11 जून 20225

 

*माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा का चंपावत जनपद में दो दिवसीय भ्रमण*

 

प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय श्रीमती गीता गौतम ने जानकारी दी कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री माननीय श्री अजय टम्टा का 12 एवं 13 जून 2025 को चंपावत जनपद में दो दिवसीय भ्रमण प्रस्तावित है।

 

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री टम्टा 12 जून (बृहस्पतिवार) को हल्द्वानी से प्रस्थान कर अपराह्न 5:00 बजे एनएचपीसी अतिथि गृह, बनबसा पहुंचेंगे।

 

इसके उपरांत, 13 जून (शुक्रवार) को वह प्रातः 10:00 बजे एनएचपीसी बनबसा से प्रस्थान कर अपराह्न 12:30 बजे चंपावत पहुंचेंगे, जहां वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

 

इसके पश्चात, *अपराह्न 2:00 बजे श्री टम्टा विकास भवन सभागार, चंपावत में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेंगे।*

 

अपने भ्रमण के अंतर्गत वे अपराह्न 5:15 बजे लोनिवि अतिथि गृह, लोहाघाट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।