जनसुरक्षा को देखते हुए स्वाला में सुरक्षात्मक कार्य की तेजी।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

11 जून 2025

 

*जनसुरक्षा सर्वोपरि: स्वाला में तेजी से चल रहा सुरक्षात्मक कार्य*

 

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोनिवि), लोहाघाट द्वारा अवगत कराया गया है कि स्वाला (लोकेशन संख्या-17) पर सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है।

 

मानसून सत्र से पूर्व कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा कार्य को तेजी से संपादित किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक सुस्पष्ट कार्ययोजना (वर्क प्लान) तैयार कर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

 

प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मानसून से पहले इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संभावित आपदा जनक स्थितियों से बचा जा सके।

 

स्थानीय नागरिकों एवं मार्ग से गुजरने वाले सभी यात्रियों से अपील है कि कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए धैर्य एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि यह आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)