*संत गुरु रविदास जयंती पर खेल एवं युवा जागरूकता वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*।

Spread the love

चम्पावत 01 फरवरी 2026

*संत गुरु रविदास जयंती पर खेल एवं युवा जागरूकता वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

“संत रविदास जयंती” के शुभ अवसर पर आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में युवा जागरूकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “आज की युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर खेल जगत में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के माध्यम से सफलता की ऊँचाइयों तक कैसे पहुँचा जा सकता है” था। प्रतियोगिता में छात्रावास के बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स से जुड़े लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। युवाओं ने खेलों के महत्व, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेडियम प्रभारी श्री मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, आकाशदीप, दीपक तथा राकेश सहित अन्य खेल प्रशिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

Jaya punetha editor in chief ।