चम्पावत में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम का सफल आयोजन; कल भी होगा ऑनलाइन योगाभ्यास।

Spread the love

चंपावत 26 मई 2026

*चम्पावत में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम का सफल आयोजन; कल भी होगा ऑनलाइन योगाभ्यास*

चम्पावत के लोहाघाट स्थित कोलीढेक झील से मंगलवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज हुआ। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस वर्ष योग कार्यक्रम की मुख्य थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान व वैश्विक शांति के लिये योग” रखी गई है। प्रातः 06:30 बजे से 07:30 बजे तक आयोजित इस सत्र में डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश के प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया। यह विशेष आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ‘हरित पहल’ को समर्पित है, जिसका उद्देश्य योग को पर्यावरण स्थिरता से जोड़ना और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए एक सचेत जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से योग अब केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रहकर वृक्षारोपण और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के जरिए प्रकृति संरक्षण का भी एक सशक्त माध्यम बन गया है।

इसी क्रम में विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि कल दिनांक 27 मई 2026 को भी प्रातः 06:30 से 07:30 बजे तक कोलीढेक झील, लोहाघाट से पुनः ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। विभाग समस्त क्षेत्रीय जनता, योग प्रेमियों और युवाओं से विनम्र अपील करता है कि वे डिजिटल माध्यम से जुड़कर इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और योग के इस वैश्विक अभियान को सफल बनाएं।

Jaya punetha editor in chief ।