धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी – जल्द बहाल होगा यातायात*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 13 अगस्त 2025

*धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी – जल्द बहाल होगा यातायात*

धौन के पास गधेरे से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होते ही प्रशासन द्वारा मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र खोलकर आवागमन सुचारु किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा न हो।प्रशासन ने बताया कि सड़क जल्द ही सामान्य यातायात के लिए खोल दी जाएगी। बता दे की स्वाला में यातायात सुचारु है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement