धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी – बहाल हुआ यातायात* ।

मानेश्वर समाचार।

13 अगस्त 2025

*धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी – बहाल हुआ यातायात*

धौन के पास गधेरे से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुई सड़क को प्रशासन ने मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर साफ कर आवागमन बहाल कर दिया।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।प्रशासन ने बताया कि अब सड़क पूरी तरह खुल गई है और यातायात सामान्य रूप से सुचारु है। बता दें कि स्वाला में भी यातायात सुचारु है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement