भारी बारिश से पेड़ गिरने से बंद मूलाकोट-रैगल बैड मार्ग 10 मिनट में खुला, लोहाघाट–पंचेश्वर मोटर मार्ग भी सुचारु ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 14 अगस्त 2025

*भारी बारिश से पेड़ गिरने से बंद मूलाकोट-रैगल बैड मार्ग 10 मिनट में खुला, लोहाघाट–पंचेश्वर मोटर मार्ग भी सुचारु*

भारी बारिश के कारण मूलाकोट–रैगल बैड मार्ग पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची और मात्र 10 मिनट में पेड़ हटाकर यातायात बहाल कर दिया।जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी बंद स्थलों पर जेसीबी मशीनें तैनात कर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि लोहाघाट–पंचेश्वर मोटर मार्ग भी अब सुचारु हो गया है तथा जल्द ही सभी प्रभावित मार्ग खोल दिए जाएंगे।

Jaya punetha editor in chief ।