मानेश्वर समाचार।
चंपावत 25 जुलाई 2025
*मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 26 जुलाई को दो स्थानों पर होगा संपन्न*
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 26 जुलाई (शनिवार) को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम गौरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम, चंपावत में संपन्न होगा, जबकि द्वितीय चरण में सांय 3 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन नगर पालिका परिषद सभागार, टनकपुर में किया जाएगा।
प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों की प्रविष्टि, गणना टेबल की व्यवस्था सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण में प्रतिभाग हेतु मतगणना कार्य में नियुक्त सभी कार्मिकों को उनके निवास स्थान के आधार पर समीपस्थ प्रशिक्षण केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्र. सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत स्थानी चुनाव कार्यालय, चंपावत ने बताया कि बैंकों में कार्यरत कार्मिक अपनी मतगणना प्रशिक्षण संबंधी ड्यूटी अग्रणी जिला प्रबंधक से प्राप्त करें, जबकि अन्य सभी कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।




