जनपद चंपावत में पशु चिकित्सा सेवाएं एवं बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक कार्यवाही* ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 14 अगस्त 2025

*जनपद चंपावत में पशु चिकित्सा सेवाएं एवं बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक कार्यवाही*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दूरस्थ ग्राम सभा ककनई में राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 20 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, दवाओं का वितरण, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह, एवियन इन्फ्लुएंजा से बचाव की जानकारी, पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं (SLM, KCC, गौ-पालन, बकरी-पालन, पशुधन बीमा, ग्राम्य गौ सेवक योजना, ब्रॉयलर फार्म) का प्रचार-प्रसार तथा पलायन रोकथाम हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में डॉ. प्रीति बिष्ट (पशु चिकित्सा अधिकारी, चल्थी), श्रीमती निशा ओली (पशुधन प्रसार अधिकारी), A-हेल्प कार्यकर्ता श्रीमती दीपा बिष्ट एवं श्रीमती किरण जोशी उपस्थित रहीं।इसी क्रम में एवियन इन्फ्लुएंजा की रोकथाम और सतर्कता के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राजकीय पशु चिकित्सालयों की टीमों द्वारा पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया और जांच हेतु सैंपल एकत्रित किए गए।राजकीय पशु चिकित्सालय सदर चंपावत की टीम ने खूंटी बाजरिकोट एवं चैकुनी बोरा के मुर्गी फार्म का निरीक्षण कर सीरम सैंपल एकत्र किए। राजकीय पशु चिकित्सालय बनबसा की टीम ने कुक्कुट फार्मों का निरीक्षण कर पशुपालकों को बर्ड फ्लू से बचाव संबंधी जानकारी दी और मुर्गियों के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए।राजकीय पशु चिकित्सालय टनकपुर की टीम ने भी विभिन्न पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर पशुपालकों को जागरूक किया और जांच के लिए सैंपल एकत्र किए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पशु स्वास्थ्य सुरक्षा और बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी तथा किसी भी संभावित संक्रमण की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने फार्म की साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी असामान्य स्थिति की तुरंत सूचना विभाग को दें।

Jaya punetha editor in chief ।