ऐतिहासिक एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण कार्य हेतु शासन से ₹96.96 लाख की मिली स्वीकृति*।

चंपावत 20 अक्टूबर 2025

*ऐतिहासिक एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण कार्य हेतु शासन से ₹96.96 लाख की मिली स्वीकृति*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद चम्पावत के अंतर्गत एबट माउंट में अवस्थित ब्रिटिश कालीन चर्च एवं सिमिट्री (कब्रिस्तान) के संरक्षण कार्य हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस महत्वपूर्ण संरक्षण कार्य हेतु कार्यदायी संस्था, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN), को शासन द्वारा कुल ₹96.96 लाख (छियानवे लाख छियानवे हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में ₹50.00 लाख (रुपये पचास लाख मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने हेतु शासन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

जिलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि उक्त स्वीकृत धनराशि से यह ऐतिहासिक संरक्षण कार्य मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र किया जाएगा, जिससे एबट माउंट की विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement