हरखेड़ा में मलवा हटाकर लोहाघाट–पंचेश्वर मार्ग चालू।

चम्पावत 01 मई 2026

*हरखेड़ा में मलवा हटाकर लोहाघाट–पंचेश्वर मार्ग चालू*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार लोहाघाट–पंचेश्वर सड़क पर हरखेड़ा के समीप भारी बारिश के कारण आए मलवे से बाधित यातायात को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुनः सुचारु कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा के चलते सड़क पर अचानक मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सूचना प्राप्त होते ही विभागीय टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया तथा जेसीबी मशीन की सहायता से मलवा हटाकर सड़क को शीघ्र ही यातायात के लिए खोल दिया गया।

वर्तमान में मार्ग पूरी तरह सुचारु है तथा आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement