12 सितंबर 2025
परियोजना से जुडकर महिलाएं कर रही सामाजार्थिक कार्यो में सक्रिय व सशक्त भागीदारी: एबीडीओ
विकास स्वायत्त सहकारिता लोहाघाट की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का किया गया पुर्नगठन, भावना बनी अध्यक्ष।
लोहाघाट 12 सितम्बर, ग्रामीण आजीविका मिशन व ग्रामोत्थान रीप परियोजना से जुडने के उपरांत ग्रामीण महिलाओं में समाजिक व आर्थिक जागरुकता का प्रसार हुआ है, और व्यवसायिक क्रियाकलापों के प्रति उनकी भागीदारी व रूचि बडी है,ये बात ग्रामोत्थान व एनआरएलएम के मार्गदर्शन में ब्लॉक सभागार लोहाघाट में आयोजित विकास स्वायत्त सहकारिता की दूसरी आम सभा बैठक में उपस्थित एबीडीओ उमाकांत पंत द्वारा सभा का शुभारंभ करते हुए कही गई।
आमसभा में उपस्थित शेयर धारकों व समूह सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा देवी द्वारा सहकारिता की वार्षिक एवं वित्तीय प्रगति से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।
आमसभा व संचालक मंडल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार दो निष्क्रिय संचालकों के स्थान पर नये निदेशकों का चयन करने के उपरांत पूर्व कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए अध्यक्ष हेतु भावना मनराल, कोषाध्यक्ष मुन्नी खर्कवाल तथा सचिव पद हेतु गीता विशवकर्मा का चयन किया गया।
ग्राम प्रधान अल्का ढेक द्वारा निदेशक मंडल को उनके कार्य दायित्वों के प्रति निष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए पद की शपथ दिलाई गई।
सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान प्रकाश चंद्र पाठक द्वारा आमसभा संचालन व सहकारिता अधिनियम के तहत निदेशकों की चयन व चुनाव प्रक्रिया को सुगम व पारदर्शी बनाने में संचालक मंडल को आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया।
ब्लॉक मिशन मैनेजर लोहाघाट मुशीर अहमद ने समूह व ग्राम संगठन स्तर पर आजीविका संवर्धन हेतु दिये गये रिवाल्विंंग व सीआईएफ फंड की प्रक्रिया व इसके उपयोग हेतु सदस्यों को प्रेरित किया गया।
सहायक प्रबंधक सचिन चंखवान द्वारा रीप के अंतर्गत गरीबतम परिवारों हेतु चलायी जा रही अल्ट्रा पुअर , सामुहिक व व्यक्तिगत उद्यम योजना हेतु पात्र लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया व परियोजना मानको से अवगत कराया गया।
सभा में उपस्थित आरबीआई प्रबंधक पंकज बिष्ट, लीड बैंक कांउसलर हरीश पुनेठा, ब्लॉक रीप से चंद्रशेखर जोशी ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आईपीआरपी गीता , मोबिलाईजर माया मेहरा, प्रमोटर चंद्रा राय, माया पुनेठा, सपना, नमीरा, भीम सिंह आदि के द्वारा सहयोग किया गया।




