मा. मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली स्वीकृति, खेतीखान–नधान डेरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का रास्ता हुआ साफ ।

Spread the love

चम्पावत, 01 जुलाई 2026

*मा. मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली स्वीकृति, खेतीखान–नधान डेरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का रास्ता हुआ साफ*

आदर्श चम्पावत के विकास को निरंतर गति प्रदान करते हुए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा अंतर्गत खेतीखान मोटर मार्ग के किमी 6.00 से नधान डेरी तक 1.00 किलोमीटर मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु उत्तराखण्ड शासन ने ₹79.46 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में लोक निर्माण अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शासनादेश जारी करते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासनादेश के अनुसार उक्त कार्य की कुल स्वीकृत लागत 79.46 लाख रुपये है तथा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ किए जाने हेतु प्रारम्भिक धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सभी आवश्यक तकनीकी, वित्तीय एवं वैधानिक औपचारिकताओं के साथ वन भूमि संबंधी प्रावधानों तथा अन्य विभागीय योजनाओं से कार्य के दोहराव से बचने हेतु निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं व्यापारियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेश में निर्धारित सभी मानकों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रारम्भ कराया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।

इस स्वीकृति से क्षेत्र सड़क संबंधी आवश्यकता पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई मजबूती मिलेगी।

Jaya punetha editor in chief ।